1 October 2026

85% सीटों पर ABVP की जीत से भाजपा उत्साहित, कहा—धामी सरकार के रोजगार और युवा हित के प्रयासों को समर्थन

0

 

 

85% सीटों पर ABVP की जीत से भाजपा उत्साहित, कहा—धामी सरकार के रोजगार और युवा हित के प्रयासों को समर्थन

 

 

 

धामी नेतृत्व में युवा नीतियों पर भरोसे का दावा, छात्र संघ चुनावों में ABVP की प्रदेशव्यापी जीत

देहरादून, 29 सितंबर। उत्तराखंड के छात्र संघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रदर्शन पर भाजपा ने प्रसन्नता जताते हुए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। भाजपा के अनुसार, प्रदेश के कॉलेज परिसरों में करीब 85 प्रतिशत सीटों पर ABVP की जीत युवाओं के बीच संगठन की मजबूत उपस्थिति का संकेत है। उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज में ABVP प्रत्याशी नवदीप राणा की जीत को भी भाजपा ने महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि छात्र संघ चुनावों के परिणामों को भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की युवा-केंद्रित नीतियों और रोजगार एवं पारदर्शी व्यवस्था से जोड़कर देखती है। उन्होंने कहा कि युवाओं के कल्याण, रोजगार के अवसरों और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को लेकर सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के प्रति युवाओं ने अपना समर्थन व्यक्त किया है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि डीएवी पीजी कॉलेज समेत प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में विद्यार्थी परिषद की जीत युवाओं के बीच सकारात्मक परिवर्तन और विकास की सोच के प्रति विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा आयोग के गठन जैसी पहल का भी उल्लेख किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्र-युवा वर्ग को उम्र और वर्ग के आधार पर बांटने तथा नकारात्मक एजेंडे को आगे बढ़ाने वाली ताकतों को इन चुनाव परिणामों से जवाब मिला है। उनके अनुसार, प्रदेश का युवा विकास और ‘विकसित उत्तराखंड’ की दिशा में ठोस पहल चाहता है।

भाजपा ने प्रदेशभर में निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों और ABVP के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नए निर्वाचित प्रतिनिधि छात्र हितों और अपने-अपने शिक्षण संस्थानों के गौरव को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed