30 April 2026

केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, मुख्यमंत्री की सोच से शुरू हुआ योग अभियान सफल

0

केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, मुख्यमंत्री की सोच से शुरू हुआ योग अभियान सफल

 

 

 

 

 

 

जिला अधिकारी श्री विशाल मिश्रा के निर्देशन में बाबा केदार की पावन धरती पर योग एवं प्राणायाम शिविर का शुभारंभ किया गया है, जो यात्रियों के लिए राहत और संबल दोनों साबित हो रहा है।

समुद्र तल से 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित इस धाम में श्रद्धालुओं को अक्सर सांस लेने में कठिनाई, अत्यधिक थकान और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में योग और प्राणायाम उनके लिए संजीवनी का कार्य कर रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन इस शिविर में भाग लेकर इसका लाभ उठा रहे हैं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना रहे हैं।

प्रत्येक दिन प्रातः 10 से 11 बजे के बीच केदारनाथ मंदिर के पीछे निर्धारित स्थल पर प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा निःशुल्क योगाभ्यास कराया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालु न केवल शारीरिक रूप से खुद को सशक्त बना रहे हैं, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का भी अनुभव कर रहे हैं।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आर. एस. पाल ने बताया, “ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी के कारण शरीर पर अचानक दबाव पड़ता है। ऐसे में प्राणायाम और योगाभ्यास शरीर को अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यूनानी चिकित्सा पद्धति भी संतुलित जीवनशैली और श्वास नियंत्रण पर विशेष जोर देती है, जिससे रक्तचाप और सांस संबंधी समस्याओं में प्रभावी राहत मिलती है। हमारा प्रयास है कि श्रद्धालु स्वस्थ रहें और उनकी यात्रा सुरक्षित व सुखद बने।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed