18 March 2026

सैनिक कल्याण मंत्री होने के नाते मंत्री जोशी का प्रयास रहता है कि वह अपनी दीवाली हमेशा भारतीय सेना के जवानों के साथ मनायें    

0

 

सैनिक कल्याण मंत्री होने के नाते मंत्री जोशी का प्रयास रहता है कि वह अपनी दीवाली हमेशा भारतीय सेना के जवानों के साथ मनायें

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीपावली का पर्व देहरादून छावनी में तैनात सैनिकों के साथ अत्यधिक हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाया। सैनिक कल्याण मंत्री ने जवानों को मिठाई खिलाई और उन्हें दीपोत्सव की बधाई दी। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर साल जवानों के साथ दीवाली मनाते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री होने के नाते उनका प्रयास रहता है कि वह अपनी दीवाली हमेशा भारतीय सेना के जवानों के साथ मनायें। सैनिक कल्याण मंत्री ने अपनी सैन्य सेवा के दौरान विभिन्न सीमाओं पर दीवाली पर्व की यादों को भी ताजा किया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान दुर्गम क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा के लिए काम करते हैं। इन जवानों की वजह से ही पूरा देश चैन की नींद सोता है। जवान अपने परिवार से दूर रहकर जिस बहादुरी और साहस के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि सैनिकों का सम्मान करना सभी का कर्तव्य है

वही सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनायें दी।
कैबिनेट मंत्री ने श्रीमती गुरमीत कौर को भी दिवाली की बधाई दी.

इससे पहले मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनायें दी
वही उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के आवास जाकर शिष्टाचार भेंट कर उन्होंने भी दीपावली की शुभकामनायें दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed