22 March 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद बसुदेव सिंह की माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर तत्काल संज्ञान लिया    

0

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद बसुदेव सिंह की माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर तत्काल संज्ञान लिया

 

मंगलवार को गैरसैंण ब्लॉक के सारकोट के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि शहीद बसुदेव सिंह की माताजी श्रीमती माहेश्वरी देवी का स्वास्थ्य खराब है। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डॉक्टरों की एक टीम सारकोट भेजी। जहां डॉ राजेश गैडी व डॉ ज्योति ने शहीद की माताजी का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दवाइयां दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को इस संबंध में नियमित फॉलोअप करने को कहा।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा है कि जरूरत हुई तो जिला चिकित्सालय से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सारकोट भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed