सत्ता में रहते हुए भी विवादों में अरविंद पाण्डेय, केस-दर-केस सामने आया सच
सत्ता में रहते हुए भी विवादों में अरविंद पाण्डेय, केस-दर-केस सामने आया सच

*गदरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अरविंद पाण्डेय के खिलाफ दर्ज रहे आपराधिक मुकदमों का विस्तृत विवरण न्यायालयीन दस्तावेज़ों के माध्यम से सामने आया है। रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 1987 से 2011 के बीच अरविंद पाण्डेय का नाम 20 से अधिक आपराधिक मामलों में अभियुक्त के रूप में दर्ज किया गया। इन मुकदमों में मारपीट, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमला, डकैती, हत्या तथा एससी/एसटी अधिनियम जैसी गंभीर धाराएं शामिल रहीं।*
*अलग-अलग समय पर ये मुकदमे काशीपुर, गदरपुर, उधम सिंह नगर और नैनीताल जनपदों के विभिन्न थानों में दर्ज हुए, जिनकी सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट से लेकर जिला एवं सत्र न्यायालयों तक चली।*
📂 *अरविंद पाण्डेय के खिलाफ दर्ज मुकदमों का केस-दर-केस ब्यौरा*
1️⃣ केस क्र० 189A/87 (वर्ष 1987)
धारा 147/323/506 IPC
न्यायालय: ACJM काशीपुर
➡️ अरविंद पाण्डेय के खिलाफ बलवा, मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ, बाद में दोषमुक्ति।
2️⃣ केस क्र० 56/94 (वर्ष 1994)
धारा 332/353/323/504/506 IPC
न्यायालय: प्रथम अपर सिविल जज (जू०डि०) काशीपुर
➡️ सरकारी कार्य में बाधा व मारपीट का मामला।
➡️ 15/12/1988 को राजीनामा स्वीकृत।
➡️ 21/02/2025 को दोषमुक्त।
3️⃣ केस क्र० 207/94
धारा 147/353/504 IPC
➡️ अरविंद पाण्डेय पर बलवा व सरकारी कार्य में बाधा का आरोप।
➡️ बाद में दोषमुक्त।
4️⃣ केस क्र० 223/94
धारा 323/504/506 IPC
न्यायालय: सिविल जज (जू०डि०) काशीपुर
➡️ मारपीट व धमकी का मामला,
➡️ 12/08/2025 को दोषमुक्त।
5️⃣ केस क्र० 465/07 (वर्ष 2007)
धारा 379 IPC (चोरी)
➡️ अरविंद पाण्डेय के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज।
➡️ पुलिस की Final Report (FR) न्यायालय ने स्वीकार की।
6️⃣ केस क्र० 120A/98 (गंभीर मामला)
धारा 395 IPC व SC/ST ACT, साथ में 147/323/325/452 IPC
न्यायालय: जिला एवं सत्र न्यायालय नैनीताल
➡️ डकैती व एससी/एसटी एक्ट के गंभीर आरोप।
➡️ लंबी सुनवाई के बाद दोषमुक्त।
7️⃣ केस क्र० 523/98
धारा 323/504/506 IPC
न्यायालय: JM काशीपुर
➡️ 28/03/2009 को FR स्वीकृत।
➡️ DJ नैनीताल से दोषमुक्त।
8️⃣ केस क्र० 694/98
धारा 323/506 IPC
न्यायालय: JM काशीपुर
➡️ मारपीट व धमकी का मुकदमा, बाद में दोषमुक्त।
9️⃣ केस क्र० 863/98
धारा 147/504/506/353/352 IPC
न्यायालय: JM काशीपुर
➡️ मामला बाद में Expunge किया गया।
🔟 केस क्र० 763/99
धारा 147/504/506/336/353/332 IPC
➡️ अरविंद पाण्डेय पर सरकारी कर्मचारियों से मारपीट व उपद्रव का आरोप।
➡️ 09/11/2010 को FR स्वीकृत।
1️⃣1️⃣ केस क्र० 677/01
धारा 147/148/149/307/504/506/427 IPC व 7 CRLA ACT
न्यायालय: DJ उधम सिंह नगर
➡️ जानलेवा हमले सहित गंभीर आरोप।
➡️ 07/05/2008 को दोषमुक्त।
1️⃣2️⃣ केस क्र० 678A/01
धारा 147/148/307/149/504/506 IPC
न्यायालय: ADJ/FTC काशीपुर
➡️ 12/09/2006 को दोषमुक्त।
1️⃣3️⃣ केस क्र० 391/02
धारा 147/323/353/332/427 IPC व 7 CRLA ACT
न्यायालय: अपर सिविल जज/JM काशीपुर
➡️ 12/08/2005 को दोषमुक्त।
1️⃣4️⃣ केस क्र० 2309/05
धारा 147/323/504/506 IPC
न्यायालय: JM काशीपुर
➡️ 03/03/2011 को दोषमुक्त।
1️⃣5️⃣ केस क्र० 1309/06 (हत्या का मामला)
धारा 147/148/149/302 IPC व SC/ST ACT
न्यायालय: DJ उधम सिंह नगर
➡️ अरविंद पाण्डेय के खिलाफ हत्या का मुकदमा।
➡️ माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली से स्टे।
1️⃣6️⃣ केस क्र० 1312/06
धारा 147/341 IPC व 7 CRLA ACT
न्यायालय: JM काशीपुर
➡️ 12/06/2008 को *जनहित में वापस।*
1️⃣7️⃣ केस क्र० 3267/06
धारा 147/341 IPC व 7 CRLA ACT
➡️ 12/06/2008 को *जनहित में वापस।*
1️⃣8️⃣ केस क्र० 3268/06
धारा 147/341 IPC व 7 CRLA ACT
➡️ *जनहित में वापस लिया गया।*
1️⃣9️⃣ केस क्र० 293/11
धारा 147/148/149/307/323/504/506 IPC व SC/ST ACT
न्यायालय: JM काशीपुर
➡️ न्यायालय में नामजदगी झूठी पाई गई।
2️⃣0️⃣ केस क्र० 294/11
धारा 147/148/323/427/506 IPC व SC/ST ACT
➡️ मामला वर्तमान में न्यायालय में लंबित।
*प्रकरण संख्या–21* :
*भूमि धोखाधड़ी व आत्महत्या की चेतावनी*
➡️श्रीमती परमजीत कौर (उम्र लगभग 67 वर्ष), पत्नी स्व० दलविन्दर सिंह, निवासी ग्राम बिचपुरी, तहसील बाजपुर द्वारा श्री अरविंद पाण्डेय, मा० विधायक गदरपुर एवं उनके भाई श्री अमर पाण्डेय पर उनकी भूमि को धोखाधड़ी से हड़पने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि 01 एकड़ के स्थान पर 01 हेक्टेयर भूमि की लीज डीड कपटपूर्वक कराई गई। दिनांक 14.01.2026 को शिकायतकर्ता द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से न्याय न मिलने की स्थिति में आत्महत्या की चेतावनी दी गई। प्रकरण संवेदनशील होने के कारण उप जिलाधिकारी बाजपुर द्वारा जांच समिति गठित की गई। वर्तमान में संबंधित भूमि सीलिंग आदेशों के अनुपालन में सील की जा चुकी है।
*प्रकरण संख्या–22 :*
*अवैध निर्माण, फर्जी किरायानामा व धमकी*
➡️श्री संजय कुमार बंसल पुत्र श्री देशराज बंसल, निवासी बाजपुर द्वारा ग्राम मुंडिया पिस्तौर स्थित खसरा संख्या 417/6 भूमि पर अवैध निर्माण एवं फर्जी किरायानामा के माध्यम से जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया गया। आरोपियों जयप्रकाश तिवारी पुत्र स्व चतुरानंद तिवारी (बहनोई विधायक अरविंद पाण्डेय), देवानंद पाण्डेय पुत्र स्व वीरेंद्र पाण्डेय, मोहन पाण्डेय पुत्र स्व सत्यनारायण पाण्डेय, किशन पाण्डेय पुत्र रामानंद पाण्डेय निवासी बाजपुर द्वारा राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग कर धमकी देने/ जमीन पर कब्जा करने का भी आरोप है। प्रकरण में कोतवाली बाजपुर में FIR संख्या 18/26 धारा 318(4)/351(2) BNS अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
*प्रकरण संख्या–23 :*
*कब्जा रोकने, धमकी व राजनीतिक दबाव*
➡️ श्री मुकुल गोयल पुत्र श्री राजकुमार गोयल, निवासी बाजपुर द्वारा अपनी पैतृक/विरासती भूमि ग्राम मुंडिया पिस्तौर पर चारदीवारी कार्य रोके जाने, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत की गई। आरोप है कि अभियुक्तों द्वारा राजनीतिक प्रभाव का हवाला देते हुए भूमि पर कब्जे का प्रयास किया गया। प्रकरण के संबंध में उप जिलाधिकारी बाजपुर एवं कोतवाली बाजपुर को तहरीर दी गई, जिस पर जांच/उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।
