10 May 2026

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्लीवासियों से भाजपा के पक्ष में समर्थन देने की अपील की और कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार न केवल दिल्ली के विकास में तेजी लाएगी बल्कि दिल्लीवासियों के लिए एक स्थिर और मजबूत शासन भी सुनिश्चित करेगी

0

आज दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के उत्तमनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पवन शर्मा के पक्ष में जनसंपर्क किया और देवतुल्य जनता से भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्लीवासी अब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों से भली-भांति परिचित हो चुके हैं। खोखले वादों और जनता को ठगने की दुकान अब बंद होने जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जन-जन ने इस बार भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने का संकल्प ले लिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्लीवासियों से भाजपा के पक्ष में समर्थन देने की अपील की और कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार न केवल दिल्ली के विकास में तेजी लाएगी बल्कि दिल्लीवासियों के लिए एक स्थिर और मजबूत शासन भी सुनिश्चित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed