13 May 2026

असम की धरती से मुख्यमंत्री धामी ने सराहा पीएम मोदी का नेतृत्व, बोले- देश तेजी से बदल रहा है

0

 

असम की धरती से मुख्यमंत्री धामी ने सराहा पीएम मोदी का नेतृत्व, बोले- देश तेजी से बदल रहा है

 

 

 

 

 

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah की गरिमामयी उपस्थिति में असम में एनडीए की लगातार तीसरी ऐतिहासिक विजय के उपरांत आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के लोकप्रिय एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने असम पहुंचकर मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma एवं उनकी नवगठित मंत्रिपरिषद् को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में आज देश का हर राज्य विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार हुई ऐतिहासिक विजय देशवासियों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। यह विजय केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, विकास की राजनीति और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली सोच की जीत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के पूर्वोत्तर राज्यों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। सड़क, रेल, हवाई संपर्क, पर्यटन, निवेश और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत ने नई पहचान बनाई है। असम आज विकास और सुशासन का एक मजबूत मॉडल बनकर उभरा है और इसमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से पहुंचे मुख्यमंत्रीगणों, केंद्रीय मंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं से भी आत्मीय भेंट की। इस दौरान भाजपा और एनडीए की मजबूत संगठनात्मक एकता, समन्वय और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता साफ तौर पर देखने को मिली।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” का संकल्प निरंतर मजबूत हो रहा है और देश का हर राज्य विकास की मुख्यधारा से जुड़कर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

मुख्यमंत्री धामी की यह असम यात्रा केवल एक शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता, विकास, सुशासन और भाजपा की जनसेवा आधारित राजनीति के मजबूत संदेश के रूप में भी सामने आई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सक्रिय उपस्थिति ने एक बार फिर यह दर्शाया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासित राज्यों के बीच विकास और समन्वय का संबंध लगातार मजबूत हो रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed