लोक नृत्य, लोक संगीत और परंपराओं के बीच धामी ने किया भारतीय संस्कृति का गौरवगान
लोक नृत्य, लोक संगीत और परंपराओं के बीच धामी ने किया भारतीय संस्कृति का गौरवगान

जगदलपुर में दिखी भारत की सांस्कृतिक आत्मा, मुख्यमंत्री धामी ने सराहा बस्तर की जनजातीय विरासत
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित “बस्तर के संग” लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने हिस्सा लेते हुए बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और लोक परंपराओं की मुक्त कंठ से सराहना की।
मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक से पूर्व आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah की गरिमामयी उपस्थिति रही। बादल अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक कला, लोक संगीत, पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक विरासत भारत की “विविधता में एकता” की जीवंत मिसाल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का भी प्रभावी माध्यम बनते हैं।
उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की कला, संस्कृति और परंपराएं भारत की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
