11 October 2026

धामी सरकार के आपदा प्रबंधन प्रयासों को नई पहचान, उत्तराखंड SDRF ने हासिल किया ISO 9001:2015 प्रमाणन

0
IMG_20261011_071038

धामी सरकार के आपदा प्रबंधन प्रयासों को नई पहचान, उत्तराखंड SDRF ने हासिल किया ISO 9001:2015 प्रमाणन

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) उत्तराखंड को ISO 9001:2015 प्रमाणन से सम्मानित किया गया है। SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के अनुसार, यह प्रमाणन प्राप्त करने वाली उत्तराखंड SDRF देश की पहली आपदा सेवा एजेंसी बन गई है। यह उपलब्धि न केवल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है, बल्कि आपदा प्रबंधन में गुणवत्ता आधारित कार्यप्रणाली और संस्थागत दक्षता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक सक्षम, प्रभावी और आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। भौगोलिक परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रदेश में एक मजबूत, अनुशासित और त्वरित प्रतिक्रिया देने वाले आपदा प्रबंधन तंत्र की अहमियत और बढ़ जाती है। ऐसे में SDRF को मिला ISO प्रमाणन उसकी कार्यप्रणाली और गुणवत्ता प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता को नई पहचान प्रदान करता है।

 

धामी के नेतृत्व में सेवा, समर्पण और दक्षता को नई पहचान

 

SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रेरणादायी मार्गदर्शन और उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में SDRF उत्तराखंड निरंतर दक्षता, अनुशासन, सेवा और समर्पण के नए मानक स्थापित कर रहा है।

 

जनसुरक्षा के संकल्प को मजबूती

 

उत्तराखंड में भूस्खलन, बाढ़, बादल फटने और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान SDRF राहत एवं बचाव अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में गुणवत्ता प्रबंधन के अंतरराष्ट्रीय मानक ISO 9001:2015 का प्रमाणन बल की संस्थागत कार्यप्रणाली को और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

यह उपलब्धि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने के संकल्प और SDRF के अधिकारियों एवं जवानों की मेहनत, अनुशासन तथा समर्पण का प्रतीक है। देवभूमि उत्तराखंड ने एक बार फिर दिखाया है कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच भी बेहतर कार्यप्रणाली और मजबूत नेतृत्व के दम पर नए मानक स्थापित किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed